अब एसपी नीथू कमल भी लगाएगी दरबार

0

अब एसपी नीथू कमल भी लगाएगी दरबार

रायपुर। प्रदेश में नई सरकार आने के बाद पुलिस महकमे में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. पुलिस कर्मियों की समस्या सुनने के लिए डीजीपी डीएम अवस्थी ने शुक्रवार को दरबार लगाया. जिसमें अभी कई पुलिस कर्मियों की समस्या का निदान कर दिया गया है. वही अब जिले की एसपी नीथू कमल भी पुलिस कर्मियों की दरबार लगाकर समस्याएं सुनेगी. पुलिस कर्मी जो व्यक्तिगत समस्या से जूझ रहे वे शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्या बता सकते हैं.

इस बारे में एसपी ने पत्र लिखकर कहा कि जिले में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जो व्यक्तिगत समस्या आदि के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के समक्ष उपस्थित होना चाहते हैं, इसके लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार एवं शुक्रवार की दिन नियत की गई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों