आप मेरी चिंता में जहर का लीजिए,सदन में चुटकी

0

आप मेरी चिंता में जहर का लीजिए,सदन में चुटकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। अनुपूरक बजट पर बोलते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि ऊर्जा विभाग के लिए केवल 32 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। जबकि बिजली बिल माफ करने के लिए 4 से 5 हज़ार करोड़ रुपयों की जरूरत होगी। कुछ प्रतिशत किसानों को ऋणमाफी का लाभ होगा, बाकी की स्थिति क्या होगी।

इसके जवाब में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि भाजपा को किसानों की चिंता नहीं है। किसानों की चिंता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। शर्मा को बार बार टोक रहे अजय चंद्राकर को लेकर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में टिप्पणी की कि आप मेरी चिंता में जहर खा लीजिये। दरअसल चन्द्राकर बार बार शर्मा को मंत्री ने बनाये जाने पर टिप्पणी कर रहे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.