उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड

0

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के बीच कड़ाके की ठंड पडऩा जारी है। मसूरी में शनिवार से धनौल्टी और सुरकंडा में बर्फबारी हो रही है जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी और खराब दृश्यता कीवजह से यमुनोत्री और गंगोत्री राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं और दो दर्जन गांवों में संचार व्यवस्था बाधित हो गई है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, कुमायूं क्षेत्र में सोमवार को कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे की वजह से सामान्य जीवन बाधित हो गया है जबकि हेमकुंड साहेब, औली पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों