दो नक्सली गिरफ्तार
जगदलपुर। सुकमा जिला पुलिस ने दबिश देकर 2 जनमिलिशया सदस्यों व स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में संयुक्त पुलिस पार्टी कूकानार थाने से चुलेरास एवं कातुलमारी की ओर रवाना की गई थी।
गश्त सर्चिंग के दौरान जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति लुकने-छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मड़कामी हिड़मा एवं मड़कामी मुया बताया। दोनों की नक्सली जनमिलिशिया के सदस्य और स्थायी वारंटी हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली थाना कूकानार के ग्राम जोंगेरास एवं बड़े गादम के मध्य पहाड़ी में पुलिस गश्त पार्टी पर फायरिंग की घटना में शामिल रहे हैं। पकड़ाए नक्सली लम्बे समय से कूकानार एरिया कमेटी में जुड़कर कार्य कर रहे थे।