शनि 1 अगस्त, 2026

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति कोविंद,PM मोदी,शाह समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
pm modi shraddhaanjali

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक सदैव अटल पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वाजपेयी के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने भजन और भक्ति संगीत के बीच दिवंगत भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी।

सदैव अटल स्मारक पिछले साल दिसंबर में राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके मध्य में काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से वाजपेयी की समाधि बनाई गई है और बीच में एक दीया रखा गया है। हवा से बचाने के लिए इस दीये को थोड़ी ऊंचाई पर ढक दिया गया है। वाजपेयी का पिछले साल 16 अगस्त को 93 वर्ष की उम्र में AMS में निधन हो गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों