शुक्र 31 जुलाई, 2026

इस्लामाबाद में दिखे ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है” कल बलूचिस्तान-POK लेंगे के बैनरपोस्टर, पाक पुलिस परेशान

0
Banner

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कई भारत समर्थक बैनर दिखाई दिए जिन्हें लेकर पाकिस्तान पुलिस परेशान है। सोमवार को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले ARTICLE 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया।

बैनरों पर शिवसेना नेता संजय राउत के संदेश लिखे हुए थे, जिन्हें हटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बैनर के शीर्ष पर लिखा था: महाभारत एक कदम आगे। बैनरों पर लिखा था, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है, कल बलूचिस्तान, POK लेंगे। मुझे विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री अखंड हिन्दुस्तान का सपना पूरा करेंगे।’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों