सखी वन स्टॉप सेंटर बने महिलाओं की सहायता के लिए एक सशक्त और सुलभ माध्यम

0

सखी वन स्टॉप सेंटर बने महिलाओं की सहायता के लिए एक सशक्त और सुलभ माध्यम

रायपुर। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर पीडि़त और जरूरतमंद महिलाओं को एक छत के नीचे तत्काल सहायता देने के एक सशक्त और सुलभ माध्यम बनते जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने हाल ही में यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित विभागीय बैठक में इस योजना की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बैठक में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन सखी केंद्रों में अब तक लगभग 10 हजार 863 मामले दर्ज किये गए हैं, इनमें से 7 हजार 640 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। साथ ही 3 हजार से अधिक महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है। श्रीमती भेंडि़या ने मामलों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ देश का प्रथम ऐसा राज्य है जिसके प्रत्येक जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित है। इन सेंटरों में सभी वर्ग, धर्म, संप्रदाय की महिलाओं को एक छत के नीचे उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा, विधिक सहायता, मनोवैज्ञानिक सलाह, पुलिस सहायता,अस्थायी आश्रय, मानसिक चिकित्सा और परामर्श की सुविधा दी जाती है।

00 महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दिए मामलों के निराकरण में गति लाने के निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों