रवि 2 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री ने की पुलिस बल के जवानों की बहादुरी की तारीफ, डी.जी.पी. से की दूरभाष पर बात

0
chhattisgarh cm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली से राज्य के पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी से दूरभाष पर बात कर थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माआवोदियों के साथ जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ के मुठभेड़ की जानकारी ली और बल के जवानों के बहादुरी और हौसलों की तारीफ की।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह से प्रारंभ इस मुठभेड़ में 7 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और एके-47, 303 राइफल, 12 बोर बंदूक, सिंगल शाट रायफल सहित अन्य गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों