शनि 1 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री निवास में एक अगस्त को हरेली जोहर और हरेली यात्रा का आयोजन होगा

0
Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेली तिहार को धूमधाम से मनाएँगे। सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली एक अगस्त के अवसर पर सुबह 9 बजे हरेली जोहर का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे। वे हल उठाकर हरेली यात्रा की शुरूआत करेंगे। वे सावन झूले में बहनों से मुलाकात भी करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा सुआ, कर्मा, ददरिया और गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हरेली गीत भी गाए जाएंगे। यह आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों