पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन ललित कुमारी ऋषि का निधन

0

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन ललित कुमारी ऋषि का निधन

भोपाल। भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन ललित कुमारी ऋषि का आज शाम निधन हो गया। ललित कुमारी ऋषि लंबे समय से गंभीर बिमारी से पीड़ित थीं। बता दें कि दिग्विजय सिंह राघोगढ़ रियासत से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता बलभद्र सिंह कांग्रेस के नेता रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह इस समय दिल्ली में हैं। बहन के निधन के बाद वे दिल्ली से भोपाल रवाना होंगे। भोपाल स्थित मैनिट के पास वैशाली नगर में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा और कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों