सोम 3 अगस्त, 2026

भाजपा महासचिव रामलाल 13 साल बाद पद से हटाए गए, RSS में वापसी

0

भाजपा महासचिव रामलाल 13 साल बाद पद से हटाए गए, RSS में वापसी

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल को पद से हटा दिया गया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के अखिल भारतीय सहसम्पर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह भी माना जा रहा है कि वी. सतीश को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी दी जा सकती है। रामलाल की RSS में वापसी हुई है।

हाल ही में यह खबर आई थी कि इनकी भतीजी ने एक दूसरे धर्म के युवक से शादी कर ली थी जिसके बाद वह विरोधियों के निशानें में आ गए। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( RSS ) में वापस ले लिया गया है। RSS में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है। आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों