सोम 3 अगस्त, 2026

किसी भी दुस्साहस का दिया जाएगा मुंह तोड़ जवाब, सेना प्रमुख का पाक को करारा जवाब 

0

किसी भी दुस्साहस का दिया जाएगा मुंह तोड़ जवाब, सेना प्रमुख का पाक को करारा जवाब 

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा। कारगिल संघर्ष के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में रावत ने कहा कि पाकिस्तानी सेना बार-बार दुस्साहस करती है, चाहे वह राज्य प्रायोजित आतंकवाद हो या भारत में घुसपैठ करना।

उन्होंने कहा,‘‘भारतीय सेना मजबूती से खड़ी है और हमारी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का तैयार है। इसमें कोई संदेह ना हो कि हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि राज्येतर तत्वों का उदय और युद्ध में आतंकवाद का इस्तेमाल और अन्य अनियमित तरीकों का इस्तेमाल नया चलन बन गया है। सेना प्रमुख ने कहा कि साइबर और अंतरिक्ष डोमेन ने युद्धश्रेत्र का परिदृश्य बदल दिया है।

रावत ने यह भी कहा कि आतंकवाद की किसी भी गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा। रावत ने कहा, ‘‘उरी और बालकोट आतंकवादी हमले के बाद किए गए हवाई हमले आतंकवाद गतिविधियों के खिलाफ हमारे राजनीतिक और सैन्य संकल्प को दर्शाता है। आतंकवाद की किसी भी गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों