शुक्र 31 जुलाई, 2026

अब दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी, जोहान्सबर्ग के पास बार में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

0
Johannesburg-Shooting

Johannesburg Shooting: दक्षिण अफ्रीका में रविवार सुबह एक बार में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दूर बेकर्सडेल इलाके में हुई, जो अपनी सोने की खदानों के लिए जाना जाता है। इस महीने देश में मास शूटिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:00 बजे हुई, जब दो गाड़ियों में आए दर्जन भर हमलावरों ने बार में बैठे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। भागते समय भी हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में एक ऑनलाइन टैक्सी ड्राइवर भी शामिल है जो बार के बाहर मौजूद था।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमलावर दो वाहनों में सवार होकर आए थे। उनकी संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। इन हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के बार के भीतर और बाहर मौजूद लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। शुरुआत में मृतकों का आंकड़ा 10 बताया गया था, जिसे बाद में पुलिस ने संशोधित कर 9 कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां हत्या की दर सबसे ज्यादा है। यहां अक्सर गैंगवार और आपसी व्यापारिक दुश्मनी के कारण गोलीबारी होती रहती है। हालांकि देश में बंदूक रखने के नियम सख्त हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की मौजूदगी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों