सोम 3 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में योजना आयोग की बैठक सम्पन्न

0

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में योजना आयोग की बैठक सम्पन्न

रायपुर। मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज योजना भवन सभाकक्ष में आयोग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डॉ.जे.एस. विरदी सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग द्वारा आयोग के दायित्वों व विगत वर्षो में किए कार्यो के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने नीति आयोग के निर्माण के बाद राज्य योजना आयोग की भूमिका में बदलाव की और विगत वर्षो में आयोग द्वारा कराए जा रहे विशिष्ट अध्ययनों के विषय में जानकारी दी।

आयोग के सदस्य डॉ.के. सुब्रमणियम ने राज्य के विकास हेतु विशिष्ट रणनीतिक क्षेत्रों की जानकारी प्रदान की जिसमें राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास, आजीविका के अवसरों की पहचान व प्रदेश के पर्यटन उद्योग के विकास आदि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने वॉटर हार्वेस्टिंग, प्रदेश की बंजर भूमि में कृषि विकास को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी’ के सफलता के लिए आवश्यकता का विश्लेषण किया। साथ ही विकास के लिए परंपरागत सोच से अलग विचार को महत्व देने, निजी क्षेत्र के विशेषज्ञता से विकास योजना निर्माण और औद्योगिक न्यायाधिकरण के विस्तार का भी उल्लेख किया। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों