सोम 3 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री आज बालोद और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे

0

मुख्यमंत्री आज बालोद और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 6 जुलाई को बालोद और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बालोद जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम अर्जुन्दा में शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह और बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा में छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज की महासभा में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे बालोद जिले के विकासखंड गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम अर्जुन्दा पहुंचेंगे और शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री बघेल दोपहर एक बजे बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा पहुंचकर छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज की महासभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों