शनि 1 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, नाटककार, लेखक एवं रंगकर्मी गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरीश कर्नाड के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। पद्मश्री, पद्मभूषण और ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजे गए गिरीश कर्नाड द्वारा साहित्य, रंगकर्म और रंगमंच को दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों