शनि 1 अगस्त, 2026

रमन बताएं-अडानी को एमओयू देना चाहते हैं या नहीं : मुख्यमंत्री

0

रमन बताएं-अडानी को एमओयू देना चाहते हैं या नहीं : मुख्यमंत्री

रायपुर। बैलाडीला में अडानी को उत्खनन के लिए दिए गइ खदान के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डा. रमन सिंह पर निशाना साधा है। तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद सोमवार राजधानी लौटे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अडानी को खदान आबंटित किए जाने के मामले को लेकर कहा, डा. रमन सिंह अपनी बात क्लीयर करें कि अडानी को एमओयू देने के पक्ष में हैं कि नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक वर्तमान सरकार कोई फैसला न ले पिछली सरकार के फैसले को अधिकारी ही आगे बढ़ाते हैं। वहीं, उन्होंने नीति आयोग की बैठक में जाने की बात भी कही। साथ ही मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर कहा कि आलाकमान से चर्चा के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों