शुक्र 31 जुलाई, 2026

Janmashtami Special 2024: भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है ये 4 राशियां, इन पर सदा रहती है कान्हा ही कृपा, जन्माष्टमी पर होगी विशेष कृपा, दिलाएंगे…..

0
#krishnajanmashtami-2024

धर्म डेस्क (Bns)। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के भक्त बड़ी बेसब्री से कृष्ण जन्माष्टमी का इंतजार कर रहे होते हैं। इस दिन भक्त भगवान श्री कृष्णा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। कुछ भक्त तो ऐसे होते हैं जो सालों भर लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना एक बच्चे की तरह करते हैं। वहीं, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें से 4 राशियां ऐसी है जो भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है। तो चलिए आपको उन राशियों के बारे में विस्तार से बताते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…,

भगवान कृष्ण की पसंदीदा राशि:

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को वृषभ राशि अति प्रिय राशि है। इसलिए इस राशि के जातकों पर हमेशा उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है, जिस कारण वह हमेशा तरक्की पाते हैं और किसी भी रास्ते में सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के जातकों पर कोई भी मुश्किल आती है, तो वह हर स्थिति बहुत ही आसानी से संभाल लेते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि भगवान श्री कृष्ण की प्रिया राशियों में शामिल है। इस राशि के लोगों को भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा मिलती है। उनके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं और कार्य क्षेत्र में उन्हें सफलता हाथ लगती है।

सिंह राशि
सिंह राशि भी भगवान श्री कृष्ण को प्रिय है। इस राशि के लोग किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। भगवान श्री कृष्ण इनके लिए हमेशा नए मार्ग खोल देते हैं। इनपर माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि भगवान श्री कृष्ण की प्रिया राशियों में से एक है। इनकी पूजा-अर्चना करने पर भी पर जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलता है। उनके सारे बिगड़े और रुके हुए काम अति शीघ्र पूरे हो जाते हैं, समाज में उनके मान और सम्मान में वृद्धि होती है।

भगवान विष्णु का आठवां स्वरूप हैं श्रीकृष्ण: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भादो मास के कृष्ण अष्टमी तिथि को आधी रात में रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। शास्त्रों में श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां स्वरूप बताया गया है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण रूप में भगवान विष्णु ने कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए जन्म लिया था।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

God Krishna Favourite Zodiac Sign :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों