शनि 1 अगस्त, 2026

महिला ने आग लगा ली,मौत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज

0

महिला ने आग लगा ली,मौत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर। दहेज प्रताडऩा के चलते आग लगाकर गंभीर एक महिला की डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक भाटापारा के खपरी गांव निवासी खिलेश्वर साहू की शादी 6 साल पहले पास के बिकटुलिया गांव की दुर्गा साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों यहां सरोना पानी टंकी के पास एक किराए के मकान में रहकर रोजी-मजदूरी करते थे। बाद में महिला का पति डीजल मैकेनिक के काम पर लग गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला का पति उसे दहेज लेकर आने के लिए प्रताडि़त करने लगा। 14 नवंबर 2018 की शाम महिला ने प्रताडऩा से तंग आकर अपने ऊपर आग लगा ली। बताया गया कि घटना के बाद गंभीर महिला का इलाज डीकेएस अस्पताल में चल रहा था। बीती देर रात उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान महिला की शिकायत रही कि उसे लगातार दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीडी नगर पुलिस दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर मायके पक्ष से पूछताछ में लगी है। उनका कहना है कि एक-दो दिनों में मृतिका के पति से पूछताछ शुरू की जाएगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला के दो बच्चे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों