रवि 2 अगस्त, 2026

एसआईटी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

0

एसआईटी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

कोरबा। तत्कालीन एसआईटी प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर ये कार्रवाई 2016 में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद की गई है। न्यायिक जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है।

इनमें तत्कालीन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, प्रशांत सिंह, आरएस सिंह, आरक्षक जीआर सिन्हा, आरके पांडेय, गोपाल और चन्द्र शेखर। धु्रव अभी बिलासपुर में बतौर एसआई पदस्थ हैं। घटना 24 दिसम्बर 2016 कि है जब मानिकपुर पुलिस शब्बीर देवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने शब्बीर को मृत घोषित कर दिया था। मृतक के परिजन ने पुलिस कस्टडी में पीटने से मौत का आरोप लगाया। 3 डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट फेल बताया गया।

एसपी डी श्रवण ने मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया था कि मृतक आदतन अपराधी था। उस पर दीपका थाने में चोरी के मामले दर्ज थे। उसे एसआईटी ने 3 अन्य के साथ चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा था। पुलिस ने उससे मारपीट नहीं की थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों