रवि 2 अगस्त, 2026

लापरवाही से बच्चे की मौत,प्रकाश चिकित्सा सदन सील

0

लापरवाही से बच्चे की मौत,प्रकाश चिकित्सा सदन सील

धरसीवां। एक साल पहले चिकित्सक की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत पर अब जाकर एक्शन लिया गया है। धरसीवां के मांढर स्थित प्रकाश चिकित्सा सदन को जिला चिकित्सा दल ने जांच के बाद शुक्रवार को सील कर दिया है। एक साल पहले इलाज में लापरवाही बरतने से एक किशोर शुभम की मौत हो गई थी। जिसके बाद पिता न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन उसे आज एक साल बाद न्याय मिला।

सूत्रों के मुताबिक जिला चिकित्सा दल की 6 सदस्यीय टीम शुक्रवार को मांढर पहुंचा और प्रकाश चिकित्सा सदन को सील कर दिया। इस संबंध में एनके लकड़ा ने बताया कि सालभर पहले शुभम को कुत्ता ने काट दिया था जिसका इलाज प्रकाश चिकित्सा सदन में हुआ था। लेकिन माहभर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी। परिजनों ने डॉ सत्यनारायण पर गलत इलाज का आरोप लगाया था उसी की जांच जारी है आज कलेक्टर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.

मृतक के पिता चेतराम ने बताया कि बीते साल 23 अप्रैल की शाम बच्चे को कुत्ते के काटने से उसका इलाज डॉ सत्यनारायण ने किया था। एक महीने बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे एमएमआई लेकर गए जहां चिकिसक ने बताया कि रैबीज बच्चे के शरीर में फैल गया। इसके बाद मृतक के पिता ने बच्चे को 5 जून को नागपुर तक लेकर गए, लेकिन 6 जून को किशोर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद चिकित्सको की सलाह पर पूरे परिवार ने भी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए थे।

मृतक के पिता ने डॉक्टर की इस लापरवाही के खिलाफ विधानसभा थाना जिला चिकित्सालय कलेक्टर रायपुर के अलावा मुख्यमंत्री तक शिकायत की थी। अब उस मामले में जिला प्रशासन हरकत में आया तो अपने बच्चे की मौत के दोषी पर कार्रवाई देख पिता को न्याय की उम्मीद जागी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों