रवि 2 अगस्त, 2026

पचधारी डैम में एक बच्ची की डूबने से मौत

0

पचधारी डैम में एक बच्ची की डूबने से मौत

रायगढ़। प्रशासन की मनाही के बावजूद शहर के लोग पचधारी स्पॉट डैम में नहाने के लिए जा रहे हैं. आज सुबह इसी डैम में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई है. फिर भी लोग नहा रहे हैं.जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे इंदिरा नगर निवासी एक परिवार पचधारी स्टॉप डैम में नहाने गया था. जहां तीन बच्चे शुभम, राजू और प्रियंका झा नहा रहे थे. तीनों बच्चों को तैरना नहीं आता था तीनों नहाते-नहाते कुछ दूर चले गए औऱ डूबने लगे. चिल्लाने पर कुछ लोगों ने दौड़कर दो बच्चों को बचा लिया जबकि प्रियंका झा बहुत खोजने के बावजूद भी नहीं मिली. वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन की गोताखोर टीम ने बच्ची को खोजना शुरू कर दिया. कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.प्रशासन अब सख्ती बरतने के मूड में हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों