रवि 2 अगस्त, 2026

तमन्ना खुंटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश हुआ आसान

0

तमन्ना खुंटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश हुआ आसान

जांजगीर-चांपा। लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से सहजता से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त कर विकासखण्ड मुख्यालय मालखरौदा के श्री तमन्ना खुंटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश आसान हो सका। श्री खुंटे को नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु काऊंंिसंलिंग में शामिल होने के लिए जाति और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। अब नवोदय विद्यालय में प्रवेश होने से श्री खुंटे का आगे बढऩे का सपना साकार होगा।

मालखरौदा निवासी श्री तमन्ना खुंटे के पिता श्री अरूण कुमार खुंटे ने बताया कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु कांऊसिंलिंग में शामिल होने के लिए उनके पुत्र को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। जाति और निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु उनके द्वारा मालखरौदा में संचालित लोकसेवा केन्द्र में आवेदन दिया। उनके आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के मात्र तीन दिन में उनका जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बन गया। वे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उन्हें बिना किसी परेशानी के इतनी सहजता से उन्हें जाति निवास प्रमाण पत्र मिल जाएगा। आवेदन देने के तीसरे दिन मोबाइल पर प्रमाण पत्र बन जाने की सूचना मिलने पर वह लोकसेवा केन्द्र गया और उन्हें जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम लोगों को दी जाने वाली सेवाओं को निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा गारंटी अधिनियम को न सिर्फ कड़ाई से लागू करना सुनिश्चित किया, बल्कि समय-सीमा के भीतर इस अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं का लाभ आवेदनकर्ता को मिल सके। इस दिशा में भी कड़ा कदम उठाया। इसी का परिणाम है कि आज लोकसेवा केन्द्र में आवेदन करने के महज तीन दिन में उन्हें जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों