रथ यात्रा मामले में BJP की याचिका पर 7 जनवरी को होगी सुनवाई

0

रथ यात्रा मामले में BJP की याचिका पर 7 जनवरी को होगी सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल में भाजपा को रथयात्रा की अनुमति नहीं देने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पार्टी की याचिका पर सात जनवरी को सुनवाई करने पर बृहस्पतिवार को सहमत हो गया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई का जिक्र किया गया था। पीठ ने सात जनवरी को इस पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की।

पार्टी की राज्य इकाई ने ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ निकालने की अनुमति लेने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। यह रैली वर्ष 2019 आम चुनाव से पहले राज्य के 42 संसदीय क्षेत्रों से होकर निकाली जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों