युवती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाया

0

युवती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाया

दुर्ग। कुम्हारी में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का जली हालत में शव मिलने की जानकारी पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

शनिवार सुबह कुम्हारी-अकोला मार्ग में सड़क किनारे एक युवती की जली लाश वहां से गुजर रहे लोगों ने देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को शराब की बोतल भी मिली है। युवती का शव देखकर माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद मौके पर ही उसे जलाया गया है। हत्या के पहले युवती के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है या नहीं पीएम के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

शव पूरी तरह से जल गया है, हाथ में चूड़ी और पैर की उंगलियों में बिछिया मौजूद है जिससे माना जा रहा है कि वह शादीशुदा रही होगी। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है वह सूनसान रहता है। आस-पास बड़े-बड़े फार्म हाउस भी मौजूद हैं इससे माना जा रहा है कि जिस महिला की हत्या की गई है वह इन्हीं किसी में काम करने वाली हो सकती है. गौरतलब है कि फार्म हाउस में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के मजदूर भी काम करने आते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों