मुआवजा राशि प्राप्त कर ग्रामीण हुए हर्षित

0

मुआवजा राशि प्राप्त कर ग्रामीण हुए हर्षित

जांजगीर-चांपा। मिनीमाता बांगो परियोजना के अंतर्गत कुरदा डिस्ट्रीब्यूट में निर्मित नहर के मुआवजा राशि मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। श्री देवेन्द्र कुमार तिवारी एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मिनीमाता बांगो परियोजना के अंतर्गत कुरदा डिस्ट्रीब्यूट के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड मालखरौदा के नगर पंचायत अड़भार के वार्ड नंबर 15 हरदी में ग्रामीणों की नीजि भूमि पर नहर बनाया गया था। मुआवजा राशि के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया। लेकिन उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुआ। जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की सहृदयता और त्वरित कार्यवाही करने की प्रवृत्ति को देखते हुए मुआवजा राशि हेतु वे ग्रामीणों के साथ आयोजित साप्ताहिक जिला जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन पत्र दिये। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने उनके आवेदन पत्रों पर गौर करते हुए मुआवजा राशि भुगतान हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जांच करने के निर्देश दिये। जांच सही पाये जाने पर अधिनियम 2013 के अंतर्गत अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। मुुआवजा राशि के भुगतान होंने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। मुुआवजा राशि के भुगतान होंने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री बनसोड़ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों