रवि 2 अगस्त, 2026

नक्सलियों ने हिरोली मुठभेड़ को बताया फर्जी

0

नक्सलियों ने हिरोली मुठभेड़ को बताया फर्जी

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की मलांगिर एरिया कमेटी के सचिव सोमडू ने हिरोली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। सोमडु ने पर्चा जारी कर नक्सली गुड्डी की हत्या का आरोप डीआरजी के जवानों पर लगाया है। बैलाडीला 13 नंबर प्लांट को प्राइवेट कंपनी को बेचने व निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार के मुठभेड़ को अंजाम देने की बात का भी जिक्र है। वहीं नंदराज पहाड़ पर खुदाई न होने देने और संघर्ष करने का भी नक्सल पर्चे में उल्लेख किया गया है।

दरअसल, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर हिरोली में ग्रामीण वेशभूषा में डीआरजी के जवान पहुंचे थे। मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी नक्सली गुड्डी को पुलिस ने मार गिराया था। मौके से पुलिस को पिस्टल, गोली, नक्सली साहित्य, पटाखे सहित अन्य सामान मिले थे। इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों के बड़े कैडर मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। नक्सली बौखला गए हैं, इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। कोई भी मुठभेड फर्जी नहीं है। मारा गया नक्सली गुड्डी 31 पुलिस जवानों व 11 सिविलियन की हत्या में शामिल था। नामजद अपराध थानों में दर्ज हैं। भीमा मंडावी की हत्या का मास्टर माइंड है। एनआईए रिपोर्ट में जिन नक्सलियों के नाम भेजे जाएंगे उसमें इसका भी नाम शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों