शर्मसार घटना,पिता ने लूटी बेटी की अस्मत

0

शर्मसार घटना,पिता ने लूटी बेटी की अस्मत

बिलासपुर। मानवता अभी और शर्मसार होना बाकी है तभी तो ऐसी घटनाएं हो रही हैैं। सिविल लाइन थाना इलाके से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। दरिंदे बाप ने अपनी 22 वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जब मां बेटी ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहा। बड़ी हिम्मत जुटाकर बेटी ने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में मंगलवार को 22 साल की एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिता की खराब हरकतों के कारण ही उनकी माता पीडि़ता के जन्म से पहले ही पिता को छोड़कर मायके चली गई थी।पीडि़ता ने बताया कि 22 सालों बाद एक दिन पिता घर आए और उनकी माता को साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। जिसके बाद दबाव में आकर उनकी माता उनके साथ चली गई और युवती को भी साथ में ला लिया। इस दौरान ही हैवान पिता की नजर अपनी ही बेटी के लिए खराब होने लगी और वह लगातार पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ करने और हवश का शिकार बनाने पर उतारू हो गया। जानकारी होने के बाद पीडि़ता की मां ने इसका विरोध किया तो वह उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। मां मजबूर होकर चुप हो गई लेकिन पीडि़ता को यह मंजूर नहीं था। उसने बड़ी हिम्मत दिखाई और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की। जहां पुलिस ने धारा 376, 354 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.