उफ और ओह में गुजर रहे है दिन

0

उफ और ओह में गुजर रहे है दिन

रायपुर। नौतपा का असर इतना ज्यादा तल्ख है कि पारा लगभग 46 पहुंच गया है और लोग सिर्फ उफ और ओह कर रहे हैं। कूलर पंखे तो असर ही नहीं कर रहे हैं एसी ही ले देकर राहत दे पा रहे हैं। दोपहर को सड़कों पर अघोषित कफ्र्यू का नजारा दिख रहा है। अभी जून के प्रथम सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कतई नहीं हैं। दुर्ग,रायपुर और बिलासपुर संभाग के लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर में तेज हवाओं के साथ गरज चमक 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.