नये मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर ने पदभार ग्रहण किया

0

नये मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नये मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में अपना पदभार ग्रहण किया।1986 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार कुुजुर राज्य के दसवें मुख्य सचिव होंगे. इससे पहले सुनील कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के साथ-साथ वाणिज्य एवं उद्योग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव के तौर पर संभाल रहे थे.पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सुनील कुजूर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी रह चुके हैं. निवर्तमान मुख्य सचिव अजय सिंह को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों