रवि 2 अगस्त, 2026

खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा

0

खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा

कोरबा। कोरबा खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा हुआ है। तत्कालीन सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे के खिलाफ शैक्षणिक निर्माण व डीएमएफ की राशि में घोटाला किए जाने की एक शिकायत की गई थी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देश पर जांच अधिकारी रहे जिले के पूर्व सहायक आयुक्त बीआर बंजारे ने एक जांच रिपोर्ट तैयार किया है। इस रिपोर्ट के मुताबित श्रीकांत दुबे के कार्यकाल में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर हुई है।

बताया जा रहा है कि शासन को करीब 313.88 लाख का चूना लगा है। यहां तक कि आदिवासी विकास विभाग में चपरासी भी करोड़पति निकले है।बताया जा रहा है कि फर्नीचर खरीदी में बड़ा घोटाला हुआ है। साथ ही बिना टेंडर के अनेक कार्य किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार शैक्षणिक निर्माण के लिए टेंडर मैन्युअल पद्धति से जारी किया गया, तीसरे बिंदु के अनुसार मूल कार्य को एसओआर दर से 3.77 फीसदी कम दर पर 46.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों