रवि 2 अगस्त, 2026

नदी में कूदे युवक का शव 12 घंटे बाद बरामद

0

नदी में कूदे युवक का शव 12 घंटे बाद बरामद

जांजगीर। चांपा की हसदेव नदी में कूदे युवक का शव 12 घण्टे की काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। शनिवार की रात युवक ने हसदेव पुल पर स्कूटी को छोड़कर छलांग लगा दी थी, जिसकी खोजबीन गोताखोरों ने की, लेकिन रात में युवक का कुछ पता नहीं चला।आज सुबह फिर युवक की तलाश शुरू हुई, तब 3 घण्टे की मशक्कत के बाद युवक का शव मिला। मृतक युवक सोनू बजाज, जांजगीर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते नदी में छलांग लगाई थी। घटना के बाद युवक के परिजन सदमे में हैं, क्योंकि इससे पहले युवक के चचेरे भाई ने भी प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका संग ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों