रवि 2 अगस्त, 2026

भाजयुमो ने किया निगम का घेराव

0

भाजयुमो ने किया निगम का घेराव

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन के खिलाफ आज दोपहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्मार्ट स्कूल एप की आड़ में निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही मांग की। भाजयुमो के प्रदेश प्रमुख नितेश कुमार मिश्रा का कहना है कि निगम प्रशासन ने डेवलपमेंट स्मार्ट स्कूल एप विथ कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने के लिए 28 फरवरी को निविदा बुलाई थी। जिसमें मुंबई की फारबिनरी टेक प्रायवेट लिमिटेड मुंबई महाराष्ट्र को 31 लाख 99 में एप डिजाइन करने, एक साल मेंटनेंस की शर्त पर ठेका दिया।कंपनी ने आचार संहित लागू होने से पहले 1 मार्च को एफडीआर के रूप में 95970 रुपए जमा किया। अपना काम शुरू किया। एप तैयार हुआ नहीं है, लेकिन निगम प्रशासन ने शिक्षा उपकर मद से 30 मार्च को एजेंसी को कुल लागत राशि का 65 फीसद 20 लाख 48 हजार रुपए एडवांस भुगतान कर दिया। जो कि गलत है। काम पूरा नहीं हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों