राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 27 को

0

राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 27 को

मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकासखण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 मई 2019 को प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक किया गया है। शिविर में निमहांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारी एवं मनोसामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां प्रदान किया जायेगा। साथ ही मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों का पहचान कर नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ लेने की अपील की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.