शनि 1 अगस्त, 2026

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश

0

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश

महासमुंद। बसना थाना अंतर्गत पिरदा के एक दुकान के बरामदा में युवक की संदिग्ध अवस्था में आज सुबह लाश मिली है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार जनक राम पटेल पिता अमृतलाल पटेल (32) की लाश प्रतिक टेंट हाउस के बरामदें में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. पुलिस के अनुसार दुकान संचालक शनिवार की सुबह जब दुकान खोलकर भीतर की ओर गया तो वहां लाश पड़ी थी.दुकान संचालक आसपास के लोगों को पहले इसकी सूचना दी और इसकी जानकारी पुलिस को भिजवाई. बताया जा रहा है जिस युवक की लाश मिली है वह गांव का एक किसान का पुत्र है. पुलिस के अनुसार अभी हत्या होना कहना गलत होगा, पहली नजर में युवक के गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों