कार पलटी, एक की मौत

0

कार पलटी, एक की मौत

राजिम। महासमुंद से शादी कार्यक्रम से लौट रहे इको वाहन ग्राम देवरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम कुरुद के साहू परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने महासमुंद गए थे। वहां से लौटते वक्त राजिम क्षेत्र के ग्राम देवरी के पास रात्रि 2.30 इको ओमनी वाहन चालक की लापरवाही के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में एक ही परिवार के 6, 7 लोग सवार थे, जिसमें 14 साल का लड़का मोहित राम पिता खिलावन साहू की मौत हो गई। वाहन में सवार अन्य लोगों को सामान्य चोट आई है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.