शुक्र 31 जुलाई, 2026

5 नाबालिग 5 लाख कैश,मोबाइल और बाइक समेत गिरफ्तार

0

5 नाबालिग 5 लाख कैश,मोबाइल और बाइक समेत गिरफ्तार

रायपुर। आजाद चौक पुलिस ने इलाके में पिछले दिनों हुई लाखों रूपए की चोरी का खुलासा करते हुए 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 5 लाख कैश के साथ चोरी के पैसों से खरीदे गए मोबाइल और दुपहिया वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13-14 मई की रात को एक पान दुकान समेत जनरल स्टोर में चोरी हुई थी जहां से करीब 6 लाख रुपए नगदी समेत सामान की चोरी हुई थी। पतासाजी में जब इन चोरी का मास्टर माइंड शातिर झम्मन साहू उर्फ विशाल निकला जो हाल में जेल से छूटकर आया था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने जाल बिछाया और पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने मोहल्ले के नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक गैंग बना रखा है। बच्चो को आसपास की दुकानों में भेजकर रेकी करवाता था और रात में उन्हीं दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी शातिर चोर की निशानदेही पर चारो नाबालिग बच्चों को बेमेतरा, दुर्ग और रायपुर से गिरफ्तार कर करीब 6 लाख रुपए नगद और चोरी के सामान बरामद किए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों