शुक्र 31 जुलाई, 2026

सड़क हादसे में 2 महिला समेत बच्चे की मौत

0

सड़क हादसे में 2 महिला समेत बच्चे की मौत

जांजगीर-चांपा। रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना डभरा के भदरी चौक के पास की है जहां पर कैप्सूल वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी,जिसमें बोलेरो में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 महिला और एक 10 माह के बच्चे ने खरसिया हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में सक्ती विद्युत मंडल में पदस्थ महिला जेई और उसके बच्चे के साथ ही एक अन्य महिला शामिल होना बताया जा रहा है.पहले घायलों को खरसिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. मौके से फरार वाहन चालक को पकड़ लिया गया है. बताया जा रहा है बोलेरो में सवार परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर सक्ती के सोंठी गांव लौट रहा था। जानकारी के अनुसार शासकीय वाहन से जांजगीर में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक केडी महंत परिवार सहित शादी कार्यक्रम में कुधरी गांव गया हुआ था. लौटते वक्त डभरा के भदरी चौक के पास यह हादसा हो गया। इस घटना में सक्ती में विद्युत मण्डल में पदस्थ महिला जेई नेहा महंत एवं उसके 10 माह के बेटे तन्मय महंत सहित 1 अन्य महिला की मौत हो गई.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों