श्मशान घाट की ज़मीन हेरफेर कर बेच दी
श्मशान घाट की ज़मीन हेरफेर कर बेच दी
अभनपुर। भू माफिया अब श्मशान घाट की जमीन तक को नहीं बख्श रहे हैं।अभनपुर इलाके में ग्राम नायकबांधा की श्मशान घाट की ज़मीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। श्मशान घाट की जमीन को बेचे जाने के बाद समूचे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है और शिकायतकर्ताओं ने इस मामले को लेकरन अभनपुर के तहसीलदार से शिकायत की है। और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार लगाते हुए कहा है श्मशान घाट की भूमि को बेचे जाने पर गांव वालों को आपत्ति है। ऐसे में श्मशान घाट की जमीन की रजिस्ट्री को रद्द करने सहित दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी गांव के लोगों ने की है।मिली जानकारी के मुताबिक नायकबांधा की शमशान भूमि खसरा नम्बर 1569/ 1858/1869 पटवारी हल्का नंबर 131/23 तहसील अभनपुर, जिला रायपुर की ज़मीन को लोगों ने गलत तरीके से बेच दिया है।
