स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

0

स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

मुंगेली। जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में दिये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का उप संचालक स्वास्थ्य सेवायें रायपुर डॉ. सुरेन्द्र कुमार पामभोई के द्वारा निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय मुंगेली के ओ.पी.डी., प्रसव कक्ष, एन.आर.सी., ओ.टी., लैब का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण सेवायें दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सक/कर्मचारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित आवश्यक चर्चा की। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र करही का निरीक्षण कर गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह के दौरान आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मरीजों, मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से आवश्यक चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सकों को निर्देश दिये। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली का निरीक्षण कर शीघ्र चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था कर प्रसव सुविधा के साथ सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे मुंगेली शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की जा सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.