शुक्र 31 जुलाई, 2026

बिलासपुर की 6 और कोरबा की एक विधानसभा सीट की गिनती कोनी में होगी

0

बिलासपुर की 6 और कोरबा की एक विधानसभा सीट की गिनती कोनी में होगी

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा के 6 विधानसभा सीटों तथा कोरबा की मरवाही सीट की मतगणना 23 मई को कोनी स्थित आईटी भवन, इंजीनियरिंग कॉलेज में कराई जाएगी। सबसे ज्यादा समय मस्तूरी का नतीजा आने में लगेगा जिसमें 24 राउन्ड में गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने यह जानकारी दी। बिलासपुर लोकसभा सीट की मुंगेली और लोरमी विधानसभा सीटों के मतों की गिनती मुंगेली में होगी, जबकि शेष छह सीटों कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तूरी के वोटों की गिनती कोनी मतगणना स्थल पर होगी। यहां पर कोरबा विधानसभा सीट के मरवाही के वोटों की गिनती भी होगी, जो कोरबा संसदीय सीट के अंतर्गत है। इसके अलावा बिलासपुर संसदीय सीट के सभी डाक मतपत्रों की गिनती बिलासपुर में ही कराई जायेगी। इस तरह से मतगणना के लिए कुल आठ कक्ष बनाये जायेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों