शुक्र 31 जुलाई, 2026

प्राचार्य की गलती, खामियाजा भुगतना पड़ा छात्रा को

0

प्राचार्य की गलती, खामियाजा भुगतना पड़ा छात्रा को

लोरमी। लोरमी तहसील के साल्हेघोरी शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य की लापरवाही का खामियाजा दसवीं कक्षा में पढऩे वाली नंदिनी को भुगतना पड़ रहा है. संस्कृत की परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित बताए जाने की वजह से नंदिनी को 70 प्रतिशत अंक मिलने के बाद भी संस्कृत की पूरक परीक्षा देनी पड़ सकती है.

दरअसल प्राचार्य सिद्धराम भास्कर ने संस्कृत प्रोजेक्ट में उपस्थित नंदिनी साहू को अनुपस्थित बताते हुए ऑनलाइन एंट्री करा दी. बोर्ड के नतीजे आने के बाद रिजल्ट देखने पर नंदिनी साहू के परिजनों को पता चला कि संस्कृत प्रोजेक्ट में नंदिनी की अनुपस्थिति लगा दी गई है. हैरान परिजनों ने इसकी मौखिक शिकायत प्राचार्य के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है.मामला शिक्षा विभाग,स्कूल प्राचार्य व छात्रा के बीच फंस गया है लेकिन गलती छात्रा की नहीं है,बात नहीं बनी तो छात्रा को पूरक परीक्षा देनी पड़ सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों