हाईकोर्ट में रेप पीडि़ता ने खुद की अपने केस की पैरवी

0

हाईकोर्ट में रेप पीडि़ता ने खुद की अपने केस की पैरवी

बिलासपुर। कोलकाता से आई युवती के केस को कोर्ट ने काफी गंभीरता से लेते हुए एसपी को शपथ पत्र में जवाब मांगा है। जिसमें रेप पीडि़ता ने खुद अपने केस की पैरवी करते हुए न्याय की गुहार लगाई। बिलासपुर हाईकोर्ट के इतिहास में यह पहला मामला था। पीडि़ता ने हाईकोर्ट में रिट पिटीशन क्रिमिनल दाखिल करने के बाद पैसों की कमी के कारण वकील की जगह खुद पैरवी करने का निर्णय लिया।

इस मामले में आज कोर्ट के पांच नंबर बैंच में न्यायधीश संजय के अग्रवाल ने सुनवाई की। इस मामले में कोर्ट ने पूरी सुनवाई के बाद बिलासपुर एसपी अभिषेक मीणा को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि एफआईआर के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यो नही हुई है। कोर्ट ने इस संबंध में एसपी ने को शपथ पत्र में जवाब मांगा है। रेप पीडि़ता ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी। पीडि़ता ने इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम लालवानी और उसके सहयोगी अनीश खान की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है इस इस पूरे मामले में सरकंडा थाना प्रभारी और विवेचना अधिकारी से भी जवाब तलब की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.