शुक्र 31 जुलाई, 2026

भीड़ की पिटाई से हुई थी ड्राइवर की मौत, 8 गिरफ्तार

0

भीड़ की पिटाई से हुई थी ड्राइवर की मौत, 8 गिरफ्तार

जांजगीर। जांजगीर में ड्राइवर की सामूहिक पिटाई से हुई मौत मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी गांव में सड़क हादसे के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई की गई थी। इसमें ड्राइवर प्रकाश भारती की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिक्षक भी है।मामले में पहचान के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. ड्राइवर की पिटाई करते वीडियो भी वायरल हुआ था। ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस अलर्ट हुआ था और मृतक ड्राइवर के परिजन ने कार्रवाई की मांग की थी। हादसे के बाद ड्राइवर की पिटाई के वक्त ग्रामीणों ने पुलिस ने बदसलूकी की थी।दरअसल, 6 मई को तालदेवरी गांव में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हुई थी और 2 लोग, घायल हुए थे. इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करते हुए स्कार्पियो के ड्राइवर की पिटाई, ग्रामीणों ने की थी। गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ओड़ीसा भाग गया था, जिसे पुलिस ने ओड़ीसा से गिरफ्तार करके लाई. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों