शुक्र 31 जुलाई, 2026

घर में सो रहा था परिवार,चोरों ने हाथ साफ कर दिया

0

घर में सो रहा था परिवार,चोरों ने हाथ साफ कर दिया

जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर के लोग हाल में सो रहे थे। चोर खिड़की के माध्यम से अंदर आए और चोरी करने के बाद मुख्य द्वार से निकल गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह पता चला।पुलिस ने बताया कि सेमरा निवासी सावित्री अपनी बेटी के साथ देर रात 12 बजे तक जाग रही थी। उसके बाद घर वाले घर के हॉल में सो गए। रात को चोर खिड़की से अंदर आए, कमरे में जाने के बाद चोर आलमारी को खोलने के बाद उसमे रखे हुए 7 तोला सोना , 2 लाख नगद व अन्य सामान पर हाथ साफ करने के बाद हॉल को पार करते हुए मुख्य द्वार से निकलने के बाद बाहर से दरवाजा को बंद करके चले गए। चोरी की रकम 5 लाख रुपये बताई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों