शुक्र 31 जुलाई, 2026

मिट्टी तेल छिड़क कर पत्नी को जला दिया,मौत

0

मिट्टी तेल छिड़क कर पत्नी को जला दिया,मौत

रायपुर। राजधानी के कोटा निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा, मस्जिद रोड निवासी विजय जॉर्ज अपने पत्नी नलिनी जॉर्ज के साथ रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आक्रोशित पति विजय ने मिट्टी तेल छिड़कर नलिनी पर आग लगा दी।आग से वह काफी झुलस गई थी। रात में उसे पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने विजय पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों