शुक्र 31 जुलाई, 2026

हरा सोना तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

0

हरा सोना तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

जांजगीर-चांपा। हरा सोना के नाम से प्रसिद्ध तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। जिले में इस वर्ष 10 हजार 700 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य सात प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा। तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले संग्राहकों को चार हजार रूपये प्रति मानक बोरा के मान से पारिश्रमिक मिलेगी।

वनमंडलाधिकारी एवं जिला लघुवनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिले में इस वर्ष 10 हजार 700 तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अकलतरा में 11 फड़ों के माध्यम से 2 हजार 100 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति पहरिया में 10 फड़ों के माध्यम से 1 हजार 600 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति बलौदा में 9 फड़ों के माध्यम से 1 हजार 300 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति खिसोरा में 12 फड़ों के माध्यम से 1 हजार 800 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति पंतोरा में 13 फड़ों के माध्यम से 2 हजार मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति चांपा में 7 फड़ों के माध्यम से 500 मानक बोरा और प्राथमिक वनोपज समिति सक्ती में 17 फड़ों के माध्यम से फड़ों के माध्यम से 1400 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों