मतगणना अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

0

मतगणना अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए प्रदेश समेत पूरे देश में 23 मई को मतगणना होगी। मतगणना पूर्व अधिकारियों का जिला एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण इस महीने के दूसरे सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्र तथा मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।

सीईओ श्री साहू ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग आफिसर, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर तथा उप जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत 09 मई को कांकेर से होगी। प्रशिक्षण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों के दल अलग-अलग जिला मुख्यालयों में जाकर अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.