कलेक्टर ने ली समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक

0

कलेक्टर ने ली समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरूवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यो में गति लायें। गर्मी के मद्देनजर पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने नरवा, गरूवा, घुरूवा योजना अंतर्गत गौठानों में वृक्षारोपण हेतु अभी से तैयारी करने संबंधित अधिकारियों से कहा। उन्होने सड़क डिवाईडर में लगे पौधे को जीवित रखने सहायक संचालक उद्यान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये गये। पथरिया विकासखण्ड, लोरमी विकासखण्ड के पेयजल समस्यामूलक गांवों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा एवं आवास योजना से अधिक से अधिक मजदूरों को काम देकर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रधानमंत्री श्रमयोगी योजना के तहत पंजीयन कार्य में गति लाने श्रमपदाधिकारी को निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने सेना भर्ती रैली के लिए आवेदकों को प्रशिक्षण दिलाने रोजगार अधिकारी को निर्देश दिये।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.