बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, हंगामा

0

बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, हंगामा

महासमुन्द। मामला बीती रात की है,स्थानीय जिला अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने रात में ही अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।

बेमचा निवासी अनिता कहार को प्रसव पीड़ा के बाद जचकी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसका आपरेशन कर जचकी कराई। आपरेशन के थोड़ी ही देर बाद अनिता की मौत हो गई, जबकि बच्चा स्वस्थ है। मां की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। काफी देर बाद पुलिस की समझाईश पर मामला शांत हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों